WIPL 2023 : बीसीसीआई ने 5 फ्रेंचाइजी की कुल बोली में रिकॉर्ड 4669.99 करोड़ रुपये कमाए। अदानी ने लगाई सबसे ऊँची बोली अहमदाबाद के लिए…

WIPL 2023,WPL 2023 Women's Premier League 2023

Women's IPL 2023: 25 जनवरी 2023 भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन। आज एक ओर बड़ा कदम उस दिशा में बढ़ चुका है और वो है Womens Premier League (WPL 2023) जी हा महिला प्रीमियर लीग। इस टूरनामेंट का नाम होगा जैसे आईपीएल(IPL) है वैसे WPL(Women's Premier League) जो की बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट करके घोषणा कर दी है। साथ ही में 5 टीम और उनके मालिक तय हो चुके है। बिडिंग हुई थी काफी सारे बिडर थे। इंटरस्टिंग ये है की WPL 2023 में 5 टीम है और उनमे से करीब 4 टीम के मालिक की IPL में पहले से टीम है। 5 टीम के लिए करीब 4669.99 cr रुपये खर्च किये गए है। WPL 2023 में टोटल 5 टीम भाग ले रही है जो है, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और लखनऊ। WIPL 2023

WPL2023 : टीम और उनके मालिक
WPL 2023 टीम ऑक्शन मे काफी सारे बिडर थे उसमे टॉप-5 बिडर है जिन्होंने अपनी अपनी टीम के लिए बीड किया है, अदानी स्पोर्ट्सलाईन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के लिए 1289 करोड़ रुपये, इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए 912.99 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए 901 करोड़ रुपये, JSW GMR क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए 810 करोड़ रुपये और कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए 757 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगाई थी। यह करार (contract) 10 सालों तक मान्य रहेगा। 
Women's premier League 2023,WIPL 2023,WPL 2023

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट करके कहा की " Today is a historic day in cricket as the bidding for teams of inaugural #WPL broke the records of the inaugural Men's IPL in 2008 ! Congratulations to the winners as we garnered Rs.4669.99 Cr in total bid . This marks the beginning of a revolution in women's cricket and paves the"

पुरुष आईपीएल का 15 सालों का रिकॉर्ड तोडा
2008 में, IPL फ़्रैंचाइज़ी नीलामी में कुल 723.59 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए, जो लगभग 3,148.34 करोड़ रुपये (2008 में एक डॉलर से 43.51 रुपये विनिमय दर के अनुसार) का अनुवाद करता है। 2023 में, WPL फ्रेंचाइजी नीलामी में कुल 572 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए, जो लगभग 4669.99 करोड़ रुपये (एक डॉलर से 81.439 रुपये विनियम दर के अनुसार) है। 

WPL 2023 Starting Date और शिड्यूल
WPL 2023 का पहला संस्करण 4 मार्च, 2023 से शुरू होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल पुरुष आईपीएल से पहले खेला जाएगा ताकि टकराव से बचा जा सके। महिला प्रीमियर लीग(WPL 2023) टूर्नामेंट का उद्घाटन एडीशन 4 मार्च से शुरू होगा, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक पूर्ण कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, WPL 2023 अनुसूची पर नियमित अपडेट के लिए बने रहें।

WPL 2023 Format
महिला प्रीमियर लीग 2023(WPL 2023) ग्रुप सिस्टम और प्लेऑफ़ format के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मैट का पालन करेगी। महिला प्रीमियर लीग 2023 प्रारूप(Format) :
  • WPL 2023 में भाग लेने वाली 5 टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी जिससे कुल 20 लीग मैच होंगे।
  • WPL 2023 महिला प्रीमियर लीग 2023 पॉइंट्स टेबल में टॉप करने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
  • WPL 2023 में एलिमिनेटर(eliminator) मैच दूसरे(2nd) और तीसरे(3rd) स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।
  • एलिमिनेटर की विजेता टीम WPL 2023 के फाइनल मैच के लिए दूसरी फाइनलिस्ट के रूप में क्वालीफाई करेगी।

बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि WPL 2023 के लिए मार्च विंडो रहेगा। 2026 सीज़न से, WPL में "33-34" मैच शामिल हो सकते हैं, लेकिन BCCI ने टूर्नामेंट के स्ट्रक्चर पर कोई विवरण नहीं दिया है। 

WPL 2023 नियम (Rules) 
WPL 2023 में प्रत्येक टीम को अधिकतम(maximum) 18 खिलाड़ियों के स्क्वाड की अनुमति है। 
कोई भी टीम अपनी टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी रख सकती है WPL 2023 में। 
एक टीम को अधिकतम(maximum) 5 विदेशी खिलाड़ी रखने की अनुमति होगी, जिनमें से चार पूर्ण सदस्य देशों से और पांचवां सहयोगी(Associate) सदस्य देशों से आ सकता है।

WPL 2023 प्राइज़ मनी(Prize Money) 
WPl 2023 महिला प्रीमियर लीग 2023 में कुल 10 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी होगी। विजेता टीम को 6 करोड़ रुपए, रुनर उप को 3 करोड़ रुपए जबकि सेकंड रुनर उप को 1 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। इस तरह प्राइज़ मनी के 10 करोड़ रुपए डिस्ट्रिबूटे किये जाएंगे। 


WPL 2023 मीडिया राइट्स
Viacom 18 ने 2023 से शुरू होने वाली WPL महिला प्रीमियर लीग के पांच साल के अनुबंध(Contract) के तहत टीवी और डिजिटल प्रसारण को 951 करोड़ रुपये में वैश्विक(global) मीडिया अधिकार हासिल किए थे।


FAQs
Q.1 WPL क्या है? 
Ans: WPL यानी Women's Premier League (महिला प्रीमियर लीग) है जो 2023 से भारत में खेली जाएगी। 

Q.2 WPL 2023 में कितनी टीम है? 
Ans: WPL 2023 में कुल 5 टीम है। जिसमे मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ। 

Q.3 WPL 2023 में 5 टीम खरीदने में कितना खर्चा हुआ? 
Ans: महिला प्रीमियर लीग 2023 में कुल 5 टीमे है और उन पर कुल 4669.9 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। 

Q.4 कब शुरू होगा WPL 2023? 
Ans: WPL 2023 मार्च में शुरू होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ