विराट कोहली का जीवन परिचय | Virat kohli Biography in hindi

विराट कोहली का जीवन परिचय, परिवार(family), आयु(age), रिकॉर्ड(record), संपत्ति(net worth) . Virat kohli Biography in hindi


Virat Kohli Biography
विराट कोहली

विराट कोहली द रनमशीन क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी है जिसे दुनिया में हर कोई जानता है। विराट कोहली एक भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेटर है यह दाये(right) हाथ से खेलने वाले सबसे होनहार क्रिकेटरों मे से एक है। विराट कोहली घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। विराट IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कैप्टन है। विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। विराट कोहली को अपने देश भारत के लिए क्रिकेट मे दिये गये योगदान के लिये 2017 मे पद्मश्री अवार्ड से समानित किया गया था।


विराट कोहली का जीवन परिचय(Virat Kohli Biography in hindi) 

पूरा नाम(Name) 

विराट कोहली

उपनाम(Nickname) 

चीकू, रन मशीन

जन्मदिन(Birthday) 

5 नवंबर 1988

जन्मस्थान(Birthplace) 

दिल्ली

उम्र (Age) 

34

पेशा (profession) 

क्रिकेटर

भूमिका (Role) 

बल्लेबाज(Batsman) 

धर्म (Religion) 

हिंदु

राष्ट्रीयता (Nationality) 

भारतीय

संपति (Net worth) 

N/A



विराट कोहली का परिवार(Family of virat Kohli)

माता (Mother) 

सरोज कोहली

पिता (Father) 

प्रेम कोहली

पत्नी (Wife) 

अनुष्का शर्मा

भाई (Brother) 

विकास कोहली

बहन (Sister) 

भावना कोहली

बेटी (Daughter 

वामिका कोहली


विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। विराट कोहली पंजाबी फैमिली से है। उनके पिता का नाम प्रेम कोहली है और पेशे से वो एक क्रिमिनल वकील(lawyer) थे। विराट जब छोटे थे तब उनके पिताजी का दिहांत हो गया था। तबसे उनकी माता सरोज कोहली ने ही विराट की परवरीश की। विराट कोहली की माता सरोज कोहली हाउस वाइफ है। विराट कोहली का एक भाई है जिसका नाम विकास कोहली है और एक बहन है जिसका नाम भावना कोहली है। विराट कोहली शादी-शुदा है और उनकी पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है जो मशहूर अभिनेत्री है। विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका नाम वामिका कोहली है।


विराट कोहली की शिक्षा (Education of Virat kohli)

विराट कोहली का विशेष ध्यान क्रिकेट की तरफ था, पढाई पर कम था। विराट की प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली की स्कूल से हुई थी। क्रिकेट में ज्यादा रूचि होने के कारण विराट ने मात्र बारहवीं(12th) तक की शिक्षा हासिल की और पूरी तरह से क्रिकेट पर मेहनत करी. विराट ने राज कुमार शर्मा से दिल्ली क्रिकेट एकेडमी मे क्रिकेट सिखा तथा सुमित डोंगरा नाम की एकेडमी मे पहला मैच खेला।

विराट कोहली का करियर (Virat kohli Career in hindi)

शुरुआती करियर : विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2002 में अंडर-14 से की। अंडर-14 मे अच्छा प्रदर्शन करने के बाद साल 2004 को अंडर-17 मे विराट का चयन हुआ। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण विराट को साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिया गया। 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली को कप्तान भी बनाया गया। वहां पे बेहतरीन प्रदर्शन के कारण विराट कोहली ने काफी लोकप्रियता हासिल की।


विराट के इसी अच्छे प्रदर्शन और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण उनका साल 2008 को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया। विराट कोहली ने अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच श्रीलंका के सामने खेला। वहां पर उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का फॉर्म जारी रखा और पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीनों फॉर्मैट वन-डे(ODI) , टेस्ट(Test) और टी 20(T20) में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में विराट का नाम सामिल हो गया। पूरी दुनिया में विराट कोहली को रन मशीन के नाम से जाना जाता है। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान भी रह चुके है।



विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर (International career of virat kohli in hindi)


  • वनडे डेब्यू – 18 अगस्त 2008, श्रीलंका के खिलाफ


  • टेस्ट डेब्यू – 20 जून 2011, वेस्टइंडीज के खिलाफ


  • टी20 डेब्यू – 12 जून 2010, जिम्बाब्वे के खिलाफ


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट मैच की शुरुआत साल 2008 में श्रीलंका टीम के खिलाफ की। तब से लेकर आज तक विराट कोहली ने एकदिवसीय (ODI) मैच में बहोत रन बनाए है। विराट कोहली ने कुल 262 पारियों में 57.68 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 12,344 रन बनाए है। जिसमें 43 शतक तथा 64 अर्धशतक शामिल है। ODI में विराट का सर्वाधिक स्कोर 183 है।


विराट कोहली ने टेस्ट करियर में 102 खेले है जिसमे उन्होंने 49.53 की औसत से 8,074 रन बनाए है। विराट के टेस्ट करियर में 27 शतक और 28 अर्ध शतक शामिल है। टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 254 है।


विराट कोहली ने अब तक 114 टी 20 खेले है। जिसमे 52.77 की औसत से 3958 रन बनाए है। विराट के टी 20 में 36 अर्ध शतक और 1 शतक शामिल हैं। टी 20 में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर 122 है।


अक्टूबर 2022 तक, विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक बनाए हैं। वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

2011 विश्व कप जितने में विराट ने अहम भूमिका निभाई थी। वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच शतक लगाने वाले पहले भारतीय विराट कोहली बने। विराट कोहली ने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ रनों का पीछा करते हुई मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट ने 2011 विश्व कप में 35.25 की औसत से 9 पारियों में 282 रन बनाए थे।


विराट कोहली का IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) करियर अब तक (IPL career in hindi) 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(RCB) के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत 2008 में कोलकाता के खिलाफ की थी। IPL में विराट कोहली RCB के कप्तान भी रह चुके हैं। अब तक विराट कोहली IPL 223 मैच खेल चुके है। विराट कोहली IPL में 36.2 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 6624 रन बनाऐ है जिसमे 44 अर्ध शतक और 5 शतक शामिल है।

विराट कोहली की संपति (Networth of virat kohli in hindi)

रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली की पिछले एक साल की कमाई लगभग 196 करोड़ (US $ 266) के आसपास है। इसके अलावा, उनकी कुल नेटवर्थ कई रिपोर्टों के अनुसार लगभग US 900 करोड़ (US $ 119 मिलियन) होने का अनुमान है, जबकि अन्य का दावा है कि कोहली की संपत्ति 1,700 करोड़ (अनुमानित) है। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के A+ केटेगरी के contracted खिलाडियों में शामिल हैं। 
  • एक वन डे मैच की सैलरी लगभग 6 लाख रुपये
  • एक टी 20 मैच की सैलरी लगभग 4 लाख रुपये
  • एक टेस्ट मैच की सैलरी लगभग 15 लाख रुपये

विराट कोहली के रिकॉर्ड्स (Records of virat kohli in hindi)

  • विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8,000, 9,000, 10,000, 11,000 और 12,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
  • टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
  • विराट कोहली T20 क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • विश्व कप के डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • IPL के इतिहास में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी विराट कोहली है। 
  • 2013 में जयपुर मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदो मे
  • सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय है। 


विराट कोहली को मिले हुए पुरस्कार (Awards of virat kohli in hindi) 

  • अर्जुन पुरस्कार क्रिकेट के लिए 2013
  • पद्म श्री 2017
  • राजीव गांधी खेल रत्न 2018
  • सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी 2018
  • विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर 2019
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार क्रिकेट के लिए 2018
  • विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड 2017,2018
  • ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2012,2017,2018

विराट कोहली सोशल मिडिया (Social media of virat Kohli) 

इंस्टाग्राम (Instagram) :- क्लिक करे

फेसबुक (Facebook) :-  क्लिक करे

ट्वीटर (Twitter) :-  क्लिक करे

विराट कोहली का जीवन परिचय (virat kohli Biography in hindi) 

FAQs

Q. विराट कोहली की पत्नी और बेटी का नाम क्या है? 
Ans. पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा और बेटी का नाम वामिका कोहली

Q. विराट कोहली का जन्म कब हुआ था? 
Ans. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। 

Q. विराट कोहली ने आदि में कितने शतक बनाये है? 
Ans. विराट कोहली ने अब तक ODI मे 43 शतक बनाये है। 

Q. विराट कोहली के माता पिता का नाम क्या है? 
Ans. विराट कोहली के माता का नाम सरोज कोहली और पिता का नाम प्रेम कोहली है। 


में आशा करता हुँ कि आपको विराट कोहली का जीवन परिचय( Virat Kohli Biography In Hindi) पोस्ट पसंद आई होगी. यदि आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ