INDvsZIM T20 World Cup 2022: तारीख, समय, वेन्यू, संभवित प्लेइंग एलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND ZIM मैच का समय: T20 World Cup 2022 का सुपर 12 का आखिरी मैच ग्रुप 2 की टीम भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा 6 नवंबर 2022 को मेलबर्न(MCG) के ग्राउंड पर। भारतीय समय के मुताबिक भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच शुरू होने का समय दोपहर 1:30 बजे। लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्ट और संभवित प्लेइंग जाने।


INDvsZIM T20 World Cup 2022: तारीख, समय, वेन्यू, संभवित प्लेइंग एलेवन, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे T20 World Cup 2022


T20 World Cup 2022 : IND ZIM मैच का समय


भारत पहले से ही सेमीफाइनल में है और ग्रुप 2 में शीर्ष स्थान के साथ चीजों को खत्म करने की कोशिश करेगा। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे अपने वर्ल्ड कप के अभियान को मजबूती से समाप्त करने का प्रयास करेगा। मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड पर लाखों लोगों के बीच 6 नवम्बर 2022 यानी रविवार को भारत के समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से IND vs ZIM मैच शुरू होगा।


भारत बनाम जिम्बाब्वे T20 World Cup 2022 वेन्यू


भारत मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में जिम्बाब्वे के साथ आखिरी मैच खेलेगा। भारत ने आईसीसी T20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 23 अक्टूर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ इसी ग्राउंड से की थी।


T20 World Cup 2022 ग्रुप 2 की टीमों के बारेमें


T20 विश्व कप में ग्रुप 2 की बात करे तो भारत छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है और टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक कदम दुर है। अगर भारत रविवार को जिम्बाब्वे को हराता है तो भारत के 8 अंक हो जाएंगे। सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पास ग्रुप 2 अंक तालिका में भारत से आगे निकलने की संभावना है क्योंकि नीदरलैंड और जिम्बाब्वे पहले ही सेमीफाइनल की लड़ाई से बाहर हो चुके हैं।


साउथ अफ्रीका के पास अभी भी पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ दो गेम बाकी हैं। अगर अफ्रीका वो दोनों मैच जीत जाता हैं तो उनके नौ(9) अंक हो जाएंगे और साउथ अफ्रीका ग्रुप 2 में पहला स्थान हासिल कर लेगी और भारत दूसरे स्थान पर पहुँच जाएगा। लेकिन अफ्रीका के पास केवल 7 अंक होंगे यदि वे कोई एकभी मैच हार जाते हैं। पाकिस्तान भी 6 अंक हासिल कर सकता है उनके भी दो मैच है जो साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने है। जिम्बाब्वे को हराने पर भारत शायद पहले स्थान पर पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा होने के लिए दक्षिण अफ्रीका को एक गेम हारना होगा जो पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ है। बांग्लादेश भी 6 अंको तक पहुंचा सकता अगर वो पाकिस्तान को हरा दे। ग्रुप 1 और 2 दोनों ही बहुत रोमांचक मोड़ पर है।


ग्रुप 2 की अंक तालिका T20 World Cup 2022


बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद ग्रुप-2 की अंक तालिका में भारत शीर्ष पर है।


स्थिति

टीम

खेले गए मैच

जीत

हार

N/R

नेट RR

अंक

1

भारत

4

3

1

0

0.73

6

2

साउथ अफ्रीका

3

2

0

1

2.772

5

3

बांग्लादेश

4

2

2

0

-1.276

4

4

ज़िम्बाब्वे

4

1

2

1

-0.3130

3

5

पाकिस्तान

3

1

2

0

0.765

2

6

नीदरलैंड

4

1

3

0

-1.233

2


कैसा रहेगा मेलबर्न में मौसम 6 नवंबर को T20 World Cup 2022


बारीश की वजह से मेलबर्न में पिछले हफ्ते तीन मैच रद्द हो गए थे जिससे टीमों को नुकसान हुआ था। रविवार यानी 6 नवंबर को बारिश होने की संभावना काफी कम है,क्योंकि उस दिन खुले आसमान का अनुमान है। 6 नवंबर के दिन महत्वपूर्ण मात्रा में धूप और 25 डिग्री सेल्सियस के तापमान की भविष्यवाणी की गई है। मेलबर्न में रात के समय हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे भारत और जिम्बाब्वे के खेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


IND vs ZIM T20 World Cup 2022 संभावित प्लेइंग इलेवन


भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), के एल राहुल,विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह


जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ले मधेवेरे,रेजिस चकबवा (WK), मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी


IND vs ZIM T20 World Cup 2022 मैच : लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट


भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 विश्व कप का मैच रविवार यानी 6 नवंबर 2022 को भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से मेलबर्न के ग्राउंड पर शुरू होगा। मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क(STAR SPORTS NETWORK) पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और डिज्नी+हॉटस्टार(DISNEY+HOTSTAR) ऐप और वेबसाइट(WEBSITE) पर स्ट्रीम किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ